फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो की दवा से नहीं न्यूमोनिया से हुई थी बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गोंडा रोड पर गांव मीर की नगलिया में पोलियो की दवा पीने के बाद हुई बच्चे की मौत के मामले में जांच के बाद पता चला है कि बच्चे की मौत पोलियो की दवा से नहीं, बल्कि न्यूमोनिया से हुई थी।

20 दिन पहले पैदा हुआ बच्चा न्यूमोनिया से पीड़ित था। जिसके चलते उसकी मौत हुई। साथ ही जिस पोलियो वायरल से बच्चे की मौत होने की बात कही जा रही है कि उस पोलियो वायरल के पूरे बैच को अलग कर दिया गया है एहतियातन उसकी भी जांच करने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


गोंडा रोड पर गांव मीर की नगलिया में रहने वाले सोनू का दूसरा बेटा 20 दिन पहले ही पैदा हुआ था। उसका अभी नामकरण भी नहीं हुआ था। गांव में स्कूल पर बृहस्पतिवार को पत्नी के साथ सोनू बच्चे को लेकर पोलियो दवा पिलवाने के लिए आया था।

पोलियो की दवा पिलाने के बाद दंपती बच्चे के साथ घर चला गया। बाद में बच्चे की मौत हो गई थी। आरोप लगाया गया था कि बच्चे की मौत पोलियो की दवा पीने से हुई है। इसके बाद डाक्टरों की एक टीम मौके पर भेजी गई थी।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार कहते हैं कि जांच में बच्चे की मौत का कारण न्यूमोनिया स्पष्ट हुआ है, लेकिन एहतियात के दौरान पर पोलियो की दवा का वह पूरा बैच जांच के लिए भेज रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें