न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राष्ट्रीय सेवा संस्थान की ओर से कृष्णांजलि नाट्यशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें देशभक्ति व धार्मिक गानों पर बच्चों ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया व जमकर तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम सिटी एसबी सिंह, एसडीएम गभाना रेनू सिंह, संस्थान अध्यक्ष राजेश गौड़, प्रदेश अध्यक्ष प्रमेंद्र गौतम, वैज्ञानिक डॉ. सुधीर सारस्वत, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार, मंडल अध्यक्ष बॉबी गौतम ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर किया।
सर्व धर्म समभाव प्रतीक पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में आस्था डांस एकेडमी, शांति देवी बाल विद्यालय, प्रेरणा डांस एकेडमी, ईशा डांस एकेडमी, सर्वधर्म सेवा संस्थान के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देश रंगीला-रंगीला, दुल्हन चली आदि प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। संचालन जिलाध्यक्ष अनुराधा शर्मा, जिला महामंत्री सतेंद्र पंडित व महानगर महामंत्री पूजा वार्ष्णेय ने किया।
इस मौके पर आशा शर्मा, पायल शर्मा, गीता मित्तल, पिंकी गौतम, हेमलता शर्मा, स्वाति शर्मा, अनिल शर्मा, सौरभ शर्मा, आनंदवर्धन, सीपी चंदेल, आरसी गुप्ता, बालमुकुंद तिवारी, राकेश शर्मा, सीमा सक्सेना, महेश प्रताप गौतम, आकाश गौतम, विजेता पंडित, अनुकृति शर्मा, आर्यन, दीपक, श्यामप्रकाश शर्मा, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।