फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब : हॉकी महिला टीम में 11 और पुरुष टीम 16 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


खेल निदेशालय ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ मना रहा है। 20 से 25 जनवरी तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हो रही है।

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को स्टेडियम में हॉकी, कबड्डी, कुश्ती का ट्रायल हुआ। हैरत की बात ये है कि हॉकी के ट्रायल में महिला मंडलीय टीम में महज 11 खिलाड़ी चुनी गईं, जबकि पुरुष टीम में 16 खिलाड़ी चुने गए। हालांकि, ट्रायल देने के लिए 15 महिला खिलाड़ी आई थीं।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी, कुश्ती में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया, जबकि हॉकी में खिलाड़ियों का ट्रायल डीएस कॉलेज के मैदान पर लिया गया।

स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश, उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी, जिला कबड्डी संघ के सचिव मोहम्मद अली, जिला खो-खो संघ के सचिव वलीउज्जमा, कुश्ती में कोच अमित तेवतिया, डीएस में जिला उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार, डॉ. अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


हॉकी (महिला) टीम में चयनित
अनुष्का, पूनम राजपूत, नेहा रानी, आशा (कप्तान), लोकेश, मंजू कुमारी, एलिश, वंदना (गोलकीपर), दुर्गेश, वैशाली, प्रीती का मंडलीय टीम में चयन हुआ है।

हॉकी (पुरुष) में टीम चयनित
दलवीर सिंह, आयुष गुप्ता, बंटी कुमार, लोकेश कुमार, विकास नारायन, अंकुर कुमार, आमिर, मनीष शर्मा, प्रतीक चौहान, अजय पाल सिंह, हरीश चंद्र, रवि कुमार बघेल, संजय कुमार, मनीष कुमार, कपिल कुमार, कुलदीप कुमार का मंडलीय टीम में चयन हुआ है।

कुश्ती (महिला) में टीम चयनित
40 किग्रा भार वर्ग में लक्ष्मी कुमारी, 53 में अंजू कुमारी, 55 में क्षमा कुमारी, 60 में खुशबू कुमारी, 63 में कल्पना कुमारी, 69 में जीनत, 75 में कविता कुमारी का मंडलीय टीम में चयन हुआ है।

कुश्ती (पुरुष) में टीम चयनित
57 किग्रा भार वर्ग में मनोज शर्मा, हिमांशु चौधरी, 61 में नितेष, संतोष, 65 में गौरव शर्मा, शाहरुख, 70 में तरुण जय सिंह, आशीष शर्मा, 74 में किशोर ठाकुर, लकी चौधरी, 86 में रामू यादव, कृष्णा जय सिंह 97 में ललित चौधरी, देव प्रताप सिंह, 125 में विनय सिंह का मंडलीय टीम में चयन हुआ है। जो कुश्ती में प्रथम आए हैं, वे फ्री स्टाइल में खेलेंगे, जबकि दूसरे स्थान पर आने वाले ग्रीको में खेलेंगे।

कबड्डी (महिला) में टीम चयनित
प्रीती, वंदना, रजनी, बबीता, सपना शर्मा, स्वाति, दीक्षा, दुर्गेश, उमा, सावित्री, सपना, तनु, प्रीती चौधरी, काजल, वैशाली, आरती जाखड़, अनुराधा, सोमू का मंडलीय टीम में चयन हुआ है।

कबड्डी (पुरुष) में टीम चयनित
अरुण कुमार, जयंत कुमार, राजीव चौहान, टीकम सिंह, रवि कुमार, राहुल सिंह, योगेश कुमार, यादवेंद्र, दीपक, नरेश कुमार, हरिकृष्ण, प्रवीन चौधरी, बादल, लोकेश पचौरी, अनुज कुमार, विनय का मंडलीय टीम में चयन हुआ है।
विज्ञापन


ट्रायल में सिफारिशों का ट्रायल
कुश्ती, हॉकी, कबड्डी में मंडलीय टीम के चयन के दौरान खूब सिफारिशें की गईं। ये बात अलग है कि कौन सी सिफारिश मानी गई और कौन सी नहीं। ट्रायल शुरू होते ही चयनकर्ताओं के पास खिलाड़ियों के चयन को लेकर सिफारिश की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें