फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... सीने में इंफेक् शन के कारण नीरज जी अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सीने में इंफेक्शन के कारण नीरज जी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

पदम्भूषण कवि गोपालदास नीरज को 25 दिसंबर की शाम को सीने में इंफेक्शन होने पर वरुण ट्रॉमा सेंटर क्वार्सी में भर्ती कराया गया। शाम तकरीबन साढ़े तीन बजे वह अपने जनकपुरी आवास से अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि सर्दी के मौसम में सीने में बलगम जमने से उनको सांस लेने में असुविधा हो रही थी। जिसका इलाज शुरू करा दिया गया है।

उनको नवनिर्मित वरुण मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल के दूसरी मंजिल के डीलक्स रूम नंबर 202 में भर्ती कराया गया है। डॉ. संजय भार्गव ने कहा है कि उनको धीरे-धीरे आराम मिल रहा है। क्रत्रिम सांस का इंतजाम किया गया है। आक्सीजन भी लगाई गई है। सर्दी के मौसम में ऐसा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज जी के साथ रहने वालों ने बताया कि उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। चार जनवरी को नीरज जी का जन्मदिन मनाया जाता है। इस वर्ष वह 94 वर्ष पूरे कर लेंगे। उनके बीमार होने की सूचना मिलने के बाद कई प्रतिष्ठित लोग अस्पताल पहुंचे और हाल जाना। दोपहर बाद एसएसपी राजेश पांडेय ने अस्पताल के संचालक डॉक्टर संजय भार्गव को फोन कर उनका कुशलक्षेम पूछा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें