फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में हाईवे पर हादसे में दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे में दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

गुरुवार की देर रात हाईवे पर गभाना बाईपास में किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हुए हैं। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। यह युवक एंजल फार्म भांकरी थाना गभाना (अलीगढ़ बार्डर) पर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सभी बुलंदशहर के निवासी हैं और छात्र हैं।

पुलिस के अनुसार शादी समारोह में जा रहे सभी कार सवार बुलंदशहर जिले के देवीपुरा के निवासी हैं। गभाना बाईपास में हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर लगने के बाद वॉक्स वैगन कंपनी की यह बड़ी कार करीब 300 मीटर तक घिसटते हुए सड़क से दूर खेतों में जाकर पलट गई। कार में पांच लोग सवार थे। सभी बुरी तरह घायल हो गए थे।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को लेकर मलखान सिंह जिला अस्पताल अलीगढ़ पहुंची, जहां एक घायल अभि (23) को मृत घोषित कर दिया गया। दो को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां पहुंचते ही देवेश (23) को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल आशू की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


उधर मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती दो घायल रवि (25) तथा आशुतोष भारद्वाज (26) का इलाज चल रहा है। उनसे भी देर रात तक नाम, पते की अधिक जानकारी पुलिस को नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें