फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के हस्तक्षेप पर निपटा ढकेल हटवाने का प्रकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद के हस्तक्षेप के बाद निपटा ढकेल हटवाने का प्रकरण
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अलीगढ़। शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे महापौर चुनाव की सियासत में शनिवार को अचानक गर्मी बढ़ी तो सांसद सतीश गौतम के हस्तक्षेप के बाद रविवार को ठंडी भी पड़ गई है। सांसद के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

शनिवार को पूर्व सपा विधायक व बसपा नेता जमीरउल्लाह के साथ नगला मसानी निवासी दलित विधवा महिला मीना एसएसपी दफ्तर पहुंची। जहां एसएसपी राजेश पांडेय के नहीं होने पर एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव से उनकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन


मीना का कहना था कि संजीव राजा का समर्थक गोपाल उनके साथ मारपीट करता है। ढकेल हटवाने की धमकी देता है। शुक्रवार दोपहर बाद गोपाल देहलीगेट पुलिस के साथ पहुंचा और गाली गलौज करते हुए ढकेल को हटवा दिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की धमकी भी दी। रविवार को इस मामले में सांसद सतीश गौतम ने हस्तक्षेप किया। सांसद ने दोनों पक्षों से बात की। सांसद के अनुसार दोनों पक्षों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता हो गया है।

इसकी लिखित जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। एसओ देहली गेट अनुज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें