फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ मेयर सीट पर 13 के बीच मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
अब मेयर सीट पर 13 के बीच मुकाबला
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

निकाय चुनाव 2017 में शुक्रवार को हुई नाम वापसी प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों का फाइनल लाइन अप तय हो गया। जिले में 12 निकायों में 1355 प्रत्याशियों में से 78 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं। नगर निगम क्षेत्र में मेयर के प्रतिष्ठित पद के लिए नामांकन करने वाले चार प्रत्याशियों ने पर्चे वापस लिए हैं।

इनमें भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने से नाराज वार्ष्णेय समाज के तीन प्रत्याशी शामिल हैं। अब समाज से एकमात्र प्रत्याशी के रूप में वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रदीप गंगा ही मैदान में बचे हैं। पार्षद पद के 11 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस लिए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम में मेयर पद पर नाम वापसी से पहले 17 प्रत्याशी मैदान में थे। जबकि नगर निगम के 70 वार्डों में मात्र वार्ड 61 में 19 प्रत्याशी मैदान में थे। चूंकि इस बार मल्टी मोड ईवीएम का मतदान में प्रयोग हो रहा है।

इस नई अत्याधुनिक ईवीएम में प्रत्याशियों समेत मात्र 15 कालम होने तथा एक ही कंट्रोल यूनिट से संचालन की व्यवस्था के चलते 14 से ज्यादा प्रत्याशी होने की स्थिति में दो कंट्रोल यूनिट और मेयर प्रत्याशी के लिए दो ईवीएम लगाने की व्यवस्था करनी पड़ती। पार्षद पद की अलग ईवीएम लगती। यानी कि प्रशासन को एक-एक कंट्रोल व बैलेट यूनिट अतिरिक्त लगानी होती, वह भी सभी 70 वार्डों में।

इस संभावना से प्रशासन की नींद उड़ी हुई थी, लेकिन नाम वापसी के बाद कम से कम मेयर पद पर यह स्थिति न रहने से प्रशासनिक अफसरों ने राहत की सांस ली है। नाम वापसी प्रक्रिया में मेयर पद पर चार निर्दलीय प्रत्याशियों हरीकिशन वार्ष्णेय, सुधीश वार्ष्णेय, संगीता वार्ष्णेय एवं राकेश ने अपना पर्चा वापस ले लिया। वार्ष्णेय समाज के एकमात्र प्रत्याशी के रूप में वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रदीप गंगा ही मैदान में डटे रहे।
विज्ञापन


इस तरह मेयर पद पर अब मात्र 13 प्रत्याशी ही मैदान में बचे हैं। हालांकि नगर निगम के वार्ड 61 में मात्र एक प्रत्याशी हमदर्द नगर निवासी विलकिस पत्नी ताज मोहम्मद द्वारा पर्चा वापस लिए जाने से दो ईवीएम की स्थिति अभी भी बनी हुई है। बताते चलें यहां 19 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। एक वापस होने से अभी भी यहां 18 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मेयर पद पर शेष बचे प्रत्याशी
-भाजपा से राजीव कुमार
-बसपा से फुरकान
-कांग्रेस से मधुकर शर्मा
-सपा से मुजाहिद किदवई
-आप से मोनिका थापर
-रालोद से प्रतीक चौधरी
-स्वतंत्र जनता राज पार्टी से गवर्नर सिंह लोधी
-निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप गंगा
-निर्दलीय प्रत्याशी बब्बे कुमार
-निर्दलीय प्रत्याशी प्रेम सिंह
-निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप कुमार
-निर्दलीय प्रत्याशी दीपक अग्रवाल
-निर्दलीय प्रत्याशी सत्यप्रकाश
----------------
इन मेयर प्रत्याशियों ने पर्चे लिए वापस
-निर्दलीय प्रत्याशी हरीकिशन वार्ष्णेय
-निर्दलीय प्रत्याशी संगीता वार्ष्णेय
-निर्दलीय प्रत्याशी राकेश
-निर्दलीय प्रत्याशी सुधीश वार्ष्णेय
-----------------
पार्षद पद पर इन प्रत्याशियों ने पर्चे लिए वापस
-वार्ड 61-विलकिस पत्नी ताज मोहम्मद
-वार्ड 23-अर्शी खान
-वार्ड 33-मीना पत्नी राज बहादुर
-वार्ड 40-बबली वार्ष्णेय पत्नी महेंद्रपाल
-वार्ड 49-कुसुम पत्नी दुर्गेश
-वार्ड 07-राजेंद्र पुत्र होतीलाल
-वार्ड 08-भानुप्रकाश
-वार्ड 02-मनोरमा पत्नी सुनील
-वार्ड 51-विष्णु शंकर
-वार्ड 51-संजय पंडित
-वार्ड 54-परवेज आलम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें