फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू छात्र असद एवं माज निलंबित, कैंपस में एंट्री पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू छात्र असद एवं माज निलंबित, कैंपस प्रवेश पर रोक
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव पर जानलेवा हमला करने एवं आफिस में तोड़फोड़ मामले के आरोपी दो छात्रों को निलंबित कर उनके कैंपस में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

एएमयू प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान ने बताया कि सर जियाउद्दीन हॉल निवासी एमएफसी छात्र असद कलाम तथा एमएएम कोर्स के एनआरएससी छात्र मोहम्मद माज खान शेरवानी पर गेम्स कमेटी के कार्यालय में तोड़फोड़ करने, कार्यालय के दस्तावेजों को नष्ट करने तथा गेम्स कमेटी सचिव प्रो. अमजद अली रिजवी पर गोली चलाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इस मामले में प्रो. रिजवी की तरफ से तहरीर भी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कराई जा रही है और जांच पूरी होने तक के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही उनके कैंपस प्रवेश, एएमयू से संबंधित संस्थाओं तथा कार्यालयों में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को राइडिंग क्लब के कप्तान को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि निलंबित छात्र हथियारों के साथ बाहरी युवकों को लेकर गेम्स कमेटी आफिस में पहुंचे और तोड़ फोड़ की। बाइक की पेट्रोल से गेम्स कमेटी आफिस को जलाने के प्रयास का भी आरोप लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे है प्रो. रिजवी
अलीगढ़। एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. अमजद अली रिजवी पर गोली चलाने के आरोपी छात्र असद कलाम का कहना है कि सचिव मेरा शोषण करते हैं। वह राइडिंग क्लब के कप्तान पद के दावेदार हैं, लेकिन प्रो. रिजवी नहीं चाहते कि वह कप्तान बनें। वह पहले भी कप्तान बनने का सपना न देखने की चेतावनी दे चुके है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रो. रिजवी के संबंध शहर के माफिया से है और उनके कहने पर कुछ भी कर सकते हैं। असद कलाम प्रो. रिजवी पर फायरिंग के आरोप को बेबुनियाद बता रहे हैं। इससे संबंधित तहरीर थाना सिविल लाइन में भी दी है। छात्र संघ के निवर्तमान सचिव नबील उस्मानी छात्रों के साथ इस मसले को लेकर थाने में पहुंचे थे।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें