फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में लापता महिला की नृशंस हत्या, तेजाब भी डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता महिला की नृशंस हत्या, तेजाब भी डाला
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

मडराक इलाके से लापता महिला की कस्बे के निकट एक खाली प्लॉट में नृशंसतापूर्वक हत्या करने के बाद लाश फेंक दी गई। पहचान छिपाने के इरादे से उस पर तेजाब भी डाला गया। मंगलवार तड़के पुलिस ने उसकी पहचान कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मडराक निवासी भगवान देवी (35) का पति हुकम सिंह शहर में रिक्शा चलाता है। भगवान देवी एक फॉर्म हाउस में काम करती थी। करीब 12 दिन पहले वह घर से निकली थी, लेकिन लौटकर नहीं आई।
विज्ञापन


पति हुकम सिंह ने गांव के ही एक युवक पर पत्नी को ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी थी। मंगलवार सुबह कस्बे से सटे एक खाली प्लॉट में महिला का शव पड़ा देखा। उसका एक हाथ व एक पैर गायब था।
विज्ञापन


आशंका है कि हत्या के बाद शव को तेजाब से जलाया गया है। पुलिस ने गुमशुदगी की तहरीर को हत्या में बदल दिया है। एसओ मडराक संजीव दुबे का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें