फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर रूपेश पाठक का विधायक करेंगे सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर रूपेश पाठक का विधायक करेंगे सम्मान
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।

विदेशों में फंसे भारतीयों को वहां से निकलने में मदद करने वाले पोर्टल की शुरुआत करने वाले अलीगढ़ के रूपेश पाठक दीपावली पर घर लौट रहे हैं। शहर विधानसभा से विधायक संजीव राजा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने रूपेश के स्वागत और सम्मान की घोषणा की है। इसके अलावा सऊदी अरब में फंसे और बाद में रूपेश पाठक की मदद से भारत लौटे दुर्गेश सिंघल ने खैर रोड बाईपास पर की स्वागत की तैयारी की है।

विधायक संजीव राजा ने कहा कि होनहार नौजवान रूपेश ने भारतीयों की मदद के लिए जो जज्बा दिखाया है वह काबिले तारीफ है। रूपेश ने अपनी मुहिम केवल एक फंसे हुए भारतीय पर ही नहीं रोकी, बल्कि पोर्टल की शुरुआत करके उसने हजारों फंसे हुए भारतीयों को उम्मीद की नई किरन दिखा दी।
विज्ञापन


विधायक के अलावा राजीव ख्याली राम, राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक मित्तल, पूर्व महानगर महामंत्री प्रदीप पेंटर, शहजाद खान, नासिर अल्वी,करन वार्ष्णेय, गोपाल ठेकेदार ने रूपेश के स्वागत और सम्मान की घोषणा की है।
विज्ञापन


रूपेश पाठक के भाई पुरु पाठक ने बताया कि रूपेश दीपावली के दिन 19 अक्तूबर को दुबई से अलीगढ़ आ रहे हैं। सुबह 8 बजे रूपेश खैर बाईपास पर कलावती मैरिज होम में पहुंचेेंगे। रूपेश पाठक ने खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए पहला पोर्टल शुरू किया है, जिसके माध्यम से वह आर्थिक, विधिक और न्यायिक सहायता दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें