फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एंटी रैबीज खत्म, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एंटी रैबीज खत्म, हंगामा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

मलखान सिंह जिला अस्पताल में गुरुवार को एक बार फिर से एंटी रैैबीज इंजेक्शन खत्म होने को लेकर हंगामा हो गया। एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने आए मरीज के तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर जानबूझकर ऐसी स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया। एक तीमारदार ने जब डाक्टर से अभद्र भाषा का प्रयोग किया तो स्थिति और भी टकरावपूर्ण हो गई। दूसरी ओर त्वचा के संक्रमण के उपचार के लिए दिए जाने वाले ट्यूब भी समाप्त हो गए हैं। ऐसी हालत में दवा नहीं मिलने पर मरीज के तीमारदार हंगामा कर रहे हैं। देहली गेट निवासी मुकेश को बुधवार को कुत्ते ने काट लिया था। गुरुवार को उसके परिजन उसे इंजेक्शन लगवाने आए थे लेकिन उपलब्धता न होने से टकराव की स्थिति बन गई। दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन का दावा है कि एंटी रैबीज इंजेक्शन की व्यवस्था कर ली गई है।
‘एंटी रैबीज इंजेक्शन समाप्त हो गए थे लेकिन हमने तात्कालिक रूप से सीएमओ के स्तर से व्यवस्था कर ली है। इसके अलावा सामान्य सप्लाई भी जल्द ही आ जाएगी’
- डॉ. रामकिशन, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें