रणवीर, अशोक और महेश चौधरी बनाए जोन इंचार्ज
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर कई पुराने पदाधिकारियों को नया जिम्मा दिया गया है। पार्टी के काफी पुराने नेता और कई अहम पद संभाल चुके रणवीर सिंह कश्यप व अशोक प्रजापति को आगरा-अलीगढ़ जोन इंचार्ज बनाया गया है। पार्टी में महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके महेश चौधरी के साथ-साथ ओपी बघेल उर्फ पप्पू भैया को अलीगढ़ मंडल का जोन इंचार्ज बनाया है।
यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष अशोक सिंह एडवोकेट ने बताया कि राधेश्याम बाबूजी, शिवकुमार शास्त्री शहर विधानसभा क्षेत्र, रघुवीर सिंह, ई. कमल सिंह कोल विस क्षेत्र, डॉ. जितेंद्र सिंह व विक्रम प्रताप सिंह छर्रा, गजराज सिंह विमल, जितेंद्र कुमार राही खैर विधानसभा, मुकेश चंद्रा को बरौली विस, बच्चू सिंह, नेम सिंह गौतम को अतरौली, सुरेशचंद गौतम, चंद्रपाल सिंह कर्दम को इगलास विस क्षेत्र का जिम्मा दिया गया है। अशोक सिंह ने बताया कि पार्टी बहन मायावती के निर्देश पर डा.अंबेडकर व कांशीराम जी के मिशन को आगेे बढ़ाएगी। इन पदाधिकारियों के मनोनयन से पार्टी और मजबूत होगी।