फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मीट फैक्ट्रियों से भरे गए ट्रीट पानी के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मीट फैक्ट्रियों से भरे गए ट्रीट पानी के सैंपल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

प्रशासन की टीम ने गुरुवार को महानगर की दो मीट फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों फैक्ट्रियों में लगे सीसी टीवी से पुराना रिकार्ड देखकर जानवरों की आमद, संख्या, लाने के तरीके समेत अन्य बिंदुओं की चेकिंग की गई। साथ ही ईटीपी प्लांट से ट्रीट होकर आने वाले पानी के सैंपल भरे गए।

एडीएम सिटी के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर को पहुंची टीम ने सबसे पहले अल हसन मीट फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने सीसी कैमरे का रिकार्ड चेक किया। देखा गया कि वर्तमान में यहां कितने जानवर मौजूद हैं। कहां से लाए गए, कैसे लाया गया, इनके एंटीमार्टम एवं पोस्टमार्टम की क्या प्रक्रिया है आदि आदि।
विज्ञापन


यही नहीं ईटीपी प्लांट का निरीक्षण कर यह देखा गया कि ट्रीट पानी का स्तर क्या है। इसमें बीओटी एवं पीएच वैल्यु की चेकिंग के लिए दो सैंपल भरे गए। कमोबेश यही प्रक्रिया अलदुआ फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान अपनाई गई। संचालकों से पूछा गया कि तैयार माल को कैसे रखा जाता है।

वेस्ट मैटीरियल के निस्तारण के क्या इंतजाम हैं। इस मौके पर एडीएम सिटी ने संचालकों से अपने सप्लायरों को ट्राजिट पास देने के इंतजामों पर भी जानकारी ली। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट सचिन कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी समेत क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग के अफसर मौजूद थे।

ईद पर कुर्बानी मात्र परंपरागत स्थानों पर ही दी जा सकेगी
बकरीद के मौके पर मात्र परंपरागत स्थलों पर कुर्बानी दी जा सकेगी। कुर्बानी के लिए किसी भी नए स्थल की अनुमति नहीं मिलेगी। ईद के अवसर पर जानवरों का परिवहन बढ़ने तथा पुलिस और अन्य लोगों की रोकटोक से बचने के लिए पशु व्यापारी को अपने साथ लाए गए माल से संबंधित कागजात साथ रखें। ईद पर सुरक्षा, सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी।
विज्ञापन


यह जानकारी एडीएम सिटी एसबी सिंह ने देते हुए बताया कि ईद पर आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए जाएंगे। किसी को भी परंपरागत स्थल से अलग हटकर कुर्बानी की इजाजत नहीं दी जाएगी। कुर्बानी मात्र परंपरागत स्थलों पर दी जा सकेगी। शाही मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलेगा। सुरक्षा के मद्देनजर मजिस्ट्रेट व पुलिस के आला अफसरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कुर्बानी के लिए पशुओं का आवागमन करने वालों को सख्त हिदायत दी कि वे अपने साथ पशु लाने के दौरान पशु क्रूरता नियमावली का पालन करें और माल से संबंधित सभी कागजात मसलन कहां से ला रहे हैं, कहां ले जाएंगे, कितने पशु वाहन में हैं आदि ब्यौरा साथ रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें