फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्कम टैक्स रिटर्न जमा करने में छूट रहे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्कम टैक्स रिटर्न जमा करने में छूट रहे पसीने
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

आयकर रिटर्न जमा करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई सोमवार आज है, लेकिन आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं होने के कारण अधिकांश रिटर्न ऑनलाइन जमा नहीं हो पा रहे हैं। तकरीबन 30 फीसदी रिटर्न अटक गए हैं। कारण ये है कि अधिकांश आधार कार्ड और पैन कार्ड में दर्ज सूचनाएं एक दूसरे से पूरी तरह से मिल नहीं रही हैं।

नाम, पता और दूसरी जानकारी में होने वाली स्पैलिंग की गलतियों के कारण ऐसा हो रहा है। जिस केस में सभी सूचनाएं पैन और आधार कार्ड में सही हैं वहां भी रिटर्न जमा नहीं हो रहा है, क्योंकि दोनों का लिंक नहीं बन रहा है।
विज्ञापन


इस पर और बड़ी समस्या ये है कि शनिवार शाम पांच बजे से आयकर विभाग की वेबसाइट ‘इन्कम टैक्स इंडिया डॉट जीओवी डॉट इन’ ठीक तरह से काम नहीं कर रही है। यही नहीं फार्म 26 एएस भी डाउनलोड नहीं हो रहा है, जिसमें आयकर दाताओं को अपनी आय सहित दूसरी जानकारी मिलती है। अगर ये फार्म नहीं मिलता है तो रिटर्न जमा करने वालों को और परेशानी होती है। अलीगढ़ आयकर रेंज में सात जिले आते हैं, जिसमें लगभग 1.56 लाख आयकर दाता हैं। ज्यादातर ऐसी ही समस्या से परेशान हैं।

इन्कम टैक्स रिटर्न को बिना आधार कार्ड के ही जमा करा लिया जाए और सभी आयकर दाताओं को एक महीने का समय दिया जाए, ताकि वह अपने पैनकार्ड और आधार कार्ड का लिंक करा लें। ऐसा नहीं होने पर आयकर रिटर्न समय से जमा करने वाले करदाताओं को बेवजह की परेशानी होगी। आयकर विभाग को इस पर जल्द ही फैसला करना चाहिए।
विज्ञापन


-अवन कुमार सिंह, अध्यक्ष सीए एसोसिएशन अलीगढ़
आयकर दाताओं को हो रही इस समस्या का समाधान करने के लिए उन्हें मोहलत मिलनी चाहिए, जिससे वह पेनाल्टी और दूसरी समस्याओं से बच सकेें। अगर किसी विभाग की गलती से आधार कार्ड या पैन कार्ड की सूचनाएं आपस में नहीं मिल रही हैं तो इसमें आयकर दाताओं की क्या गलती है।
-विजय कुमार, वरिष्ठ सीए एवं पूर्व अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें