एसवी में बीकॉम की प्रवेश परीक्षा आज से
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़
एसवी कॉलेज में 19 से 22 जुलाई तक बीकॉम, बीएससी, बीए प्रथम वर्ष के प्रवेशार्थियों की प्रवेश परीक्षा होगी। रजिस्ट्रेशन नंबर ही प्रवेशार्थियों का रोल नंबर होगा।
परीक्षा को लेकर मंगलवार को तैयारियां होती रहीं। इसी क्रम में प्राचार्य डॉ. गोपाल बाबू की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि इसमें अधिकांश के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा का प्रथम अनुभव होगा, ऐसे में अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर सूचनाओं को सही रूप से भरने में कक्ष निरीक्षक मदद करनी होगी। रजिस्ट्रेशन नंबर को ओएमआर शीट पर अंकित करना होगा। परीक्षा का पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 1:00 बजे तक का है। परीक्षार्थी को अपने साथ आधार कार्ड, उपस्थिति पत्रक, प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा। इस मौके पर प्रवेश सह नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार वार्ष्णेय, परीक्षा प्रभारी डॉ. पंकज कुमार वार्ष्णेय, मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. महेश चंद्र वार्ष्णेय, पीआरओ डॉ. वीपी पांडेय आदि मौजूद रहे।