सर्वाधिक रक्तदान करने वाले गभाना के अजय सिंह, यदुवंश सहाय आदि को रक्तदानी के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अलावा हेल्पिंग यू सोसाइटी, डेरा सच्चा सौदा अलीगढ़, हैंडस फॉर हेल्प अलीगढ़, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, सत्यमन मानव सेवा संस्था, करणी सेना, सावन कृपाल रुहानी मिशन, जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन को सहयोग के लिए स्वास्थ्य विभाग व अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया।
रक्तदान शिविर एक पुनीत कार्य है। रक्तदान करने वाले व्यक्ति को यह पता नहीं होता है कि उसका रक्त किसके काम आ रहा है। इसलिए रक्तदान महादान है। शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इससे प्रेरणा मिलती है
।-विशाख जी, डीएम
अमर उजाला की तरफ से यह आयोजन सराहनीय है। लोगों के जीवन को लेकर अमर उजाला फिक्रमंद है। इसके लिए मैं उनका आभारी हूं। हरेक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इससे शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है
।-डा.नीरज त्यागी, सीएमओ।
ये रहे मौजूद
भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, ठा.शैलेंद्र सिंह टिल्लू, आमिर आबिद, नरेंद्र पचौरी, ठा.शैलेंद्र पाल सिंह, ब्लाक प्रमुख अकराबाद राहुल सिंह, रविकांत दीक्षित, ब्लड बैंक से शुभम चौधरी, डा.नूरा, श्याम शर्मा, डा.अवध, रतन गुप्ता, सुधांशु पचौरी आदि थे।
स्वतंत्रता सेनानी वार्ड में किया पौधरोपण
अमर उजाला के कार्यक्रम के दौरान डीएम-एडीए वीसी व विधायक ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता सेनानी वार्ड में पौधरोपण किया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी व उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर अमर पाल सिंह, सुरेश शर्मा, राकेश गर्ग आदि थे।