फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: अगले साल में मिलेगा 100 बेड का ट्रॉमा सेंटर, 32.14 करोड़ से हो रहा चार मंजिला भवन का निर्माण

Thu, 08 Oct 2026 04:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन थिएटर, आइसोलेशन वार्ड, नर्सिंग स्टेशन, एलडीआर, रेडियोलॉजी और लैब समेत आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके शुरू होने से गंभीर मरीजों की बेहतर उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज पर निर्भरता कम होगी। 
विज्ञापन
दीनदयाल संयुक्त अस्पताल अलीगढ़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के पं. दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) संयुक्त चिकित्सालय में बन रहा 100 बेड का आधुनिक ट्रॉमा सेंटर दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक तैयार हो जाएगा। 32.14 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार मंजिला भवन का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। नए साल में यहां मरीजों को उपचार की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम ने 15 मार्च 2024 को शुरू किया था। कार्यदायी संस्था को छह सितंबर 2025 तक निर्माण पूरा करना था, लेकिन निर्धारित समय में काम पूरा नहीं हो सका। अब निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है।

ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन थिएटर, आइसोलेशन वार्ड, नर्सिंग स्टेशन, एलडीआर, रेडियोलॉजी और लैब समेत आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके शुरू होने से गंभीर मरीजों की बेहतर उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज पर निर्भरता कम होगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही तत्काल उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन


डीडीयू अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमके माथुर ने बताया कि भवन का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक निर्माण पूरा कराने का लक्ष्य है। नए साल से ट्रॉमा सेंटर में सेवाएं शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें