फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल-100 मैप पर 45 हजार लैंडमार्क

Fri, 23 Sep 2016 02:21 AM IST
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

यूपी पुलिस का बेहद महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट डायल-100 के अक्तूबर माह में शुरू करने की दिशा में बेहद तेजी से काम चल रहा है। खास बात है कि पुलिस ने अपने जिले में अब तक 45 हजार लैंडमार्क डायल-100 मैप पर ले लिए हैं। हालांकि इस प्रोजेक्ट की कार्यदायी संस्था से जुड़ी कुछ दिक्कतों के चलते यह प्रोजेक्ट यूपी भर में एक साथ 2 अक्तूबर को शुरू नहीं हो पा रहा है।
2 अक्तूबर को यूपी के कबाल टाउन में ही प्रोजेक्ट लांच होगा। इसके बाद 27 अक्तूबर से अलीगढ़ सहित प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों के जिलों में प्रोजेक्ट शुरू होगा। इस सिलसिले में एसपी यातायात एनपी सिंह बृहस्पतिवार को लखनऊ में हुई कार्यशाला में शामिल होने गए।
विज्ञापन

जहां जरूरी निर्देश दिए गए। डायल-100 के तहत अपने जिले में 150 हैड कांस्टेबल व 150 सिपाहियों को पहले चरण में चिह्नित किया गया है। इसके अलावा 150 सिपाहियों को ड्राइवर के लिए प्रशिक्षण छेरत स्थित पुलिस लाइन में दिया जा रहा है। इसके अलावा 50 लग्जरी गाड़ियां एलईडी, इंटरनेट, वायरलेस से सुसज्जित होकर अलीगढ़ को मिल रही हैं।
हालांकि 2 अक्तूबर को ही पूरे प्रदेश में यह प्रोजेक्ट लांच करने की तैयारी थी। मगर अभी कुछ व्यवस्थाएं पूरी न हो पाने के कारण देरी हो रही है। इसलिए तय किया गया है कि प्रदेश के कबाल टाउन में 2 अक्तूबर को शुरू कर अगले चरण में 27 अक्तूबर को सभी मंडल मुख्यालयों पर यह प्रोजेक्ट लांच किया जाए।
लखनऊ में बृहस्पतिवार को हुई वर्कशॉप में शामिल होने गए यहां कोर्डिनेट कर रहे एसपी यातायात एनपी सिंह को बताया गया कि किस तरह से गाड़ियां तकनीकी रूप से बेहद मजबूत होंगी। पुलिस द्वारा जो डिजिटल मैपिंग की जा रही है।
उसका लाभ यह होगा कि जैसे ही शिकायतकर्ता अलीगढ़ के किसी इलाके से शिकायत कंट्रोल रूम को करेगा तो उससे आसपास का लैंडमार्क पूछा जाएगा। बस लैंडमार्क सुनते ही संबंधित जिले के संबंधित थाना क्षेत्र की संबंधी इलाके की गाड़ी को सूचना पहुंचेगी।
विज्ञापन

उस गाड़ी की एलईडी स्क्रीन पर लैंडमार्क के साथ नक्शा भी दिखाई दे जाएगा। इसलिए गाड़ी को वहां पहुंचने में भी दिक्कत नहीं होगी। यह मैपिंग हीयर मैपिंग की तर्ज पर की जा रही है। अपने जिले में एक लाख लैंडमार्क की मैपिंग का लक्ष्य रखा गया है।
अब तक 45 हजार की मैपिंग जिले के उन सभी पुलिसकर्मियों द्वारा की जा रही है जो एंड्रायड फोन अपने पास रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें