फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार हस्ताक्षर के साथ एएमयू छात्रों ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र

Thu, 28 Jan 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू अल्पसंख्यक स्वरूप को लेकर छात्रों की तेजी से गोलबंदी हो रही है। बुधवार को एएमयू के सर जियाउद्दीन हाल में सर सैयद माइनोरिटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जनरल बॉडी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें छात्रों ने प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से एएमयू के अल्पसंख्यक स्वरूप के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर करने की मांग की। प्रस्ताव के साथ दस हजार छात्रों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजा। सर सैयद माइनोरिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो हजारों छात्र दिल्ली पहुंचकर संसद भवन का घेराव करेंगे।

जनर बॉडी में अब्दुल खालिक कामिल, आमिर चौधरी, शाहिद अहमद, ओसामा खान, आसिफ सलाम आदि मौजूद थे। परवेज सिद्दीकी ने कहा कि सपा नेता आशू मलिक से उनकी बात हुई है और उन्होंने 31 जनवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इस मसले पर मुलाकात कराएंगे। इधर एएमयू छात्रों का जनरल बॉडी 30 जनवरी को होने जा रहा है।
विज्ञापन


इसको लेकर छात्र नेता व्यापक स्तर पर तैयारी कर रहे है। इस बैठक में प्रस्ताव पारित कर छात्र नेता प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से मिलने का समय मांग सकते है। छात्र नेता मो. शिकोह ने बताया कि जनरल बॉडी यूनियन हाल में आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें