फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: तीन करोड़ से 80 किलोमीटर लंबी 10 सड़कों की होगी मरम्मत, धनराशि जारी

Tue, 22 Oct 2024 03:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। करीब 80 किमी लंबी इन दस सड़कों के नए सिरे से निर्माण व मरम्मत के लिए करीब तीन करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
सड़क में गड्ढे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से बदहाल पड़ी जिले की दस सड़कों के दिन जल्द बहुरेंगे। इसके लिए शासन स्तर से तीन करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई। टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। जल्द ही इन सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले की अतरौली-पालीमुकीमपुर, बरहेती मार्ग, सिखरना-महमूदपुर, रायपुर से जामुना मार्ग, अतरौली-आलमपुर मार्ग से पापरी नगला, टप्पल-घांघौली मार्ग से उटवारा मार्ग, नारायनपुर मार्ग, रूपनगर मार्ग, बलीपुर से मजूपुर, तेहरा चौराहे से कंदौली मार्ग लंबे समय से बदहाल हैं। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। करीब 80 किमी लंबी इन दस सड़कों के नए सिरे से निर्माण व मरम्मत के लिए करीब तीन करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें