अलीगढ़ में एसडीएम और तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं। खैर की एसडीएम महिमा राजपूत को अब एसडीएम कोल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हसीलदार कोल कृष्ण गोपाल मिश्र का तबादला कर उन्हें इसी पद पर गभाना भेजा गया है।
अलीगढ़र जिले में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 मई को दो एसडीएम और पांच तहसीलदारों समेत 10 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। दो नवांगतुक को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
खैर की एसडीएम महिमा राजपूत को अब एसडीएम कोल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह को अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय बनाया गया है। अशुतोष कुमार, जो अभी तक अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय थे, उन्हें अब अपर उप जिलाधिकारी कोल का पदभार दिया गया है। नवागंतुक डिप्टी कलेक्टर सुमित सिंह को एसडीएम खैर बनाया गया है। परितोष मिश्रा को एसडीएम (न्यायिक) इगलास के पद पर भेजा गया है।
इसी तरह तहसीलदार कोल कृष्ण गोपाल मिश्र का तबादला कर उन्हें इसी पद पर गभाना भेजा गया है। तहसीलदार उदय सिंह को गभाना से तहसीलदार (न्यायिक) कोल की जिम्मेदारी मिली है। अवनीश कुमार को तहसील कोल से तहसील खैर का तहसीलदार बनाया गया है। रामगोपाल सिंह को तहसील अतरौली से तहसीलदार कोल बनाया गया है। रामचंद्र को तहसीलदार (न्यायिक) तहसील कोल से अब तहसीलदार अतरौली बनाया गया है।