फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कोल्ड स्टोरेज में फायरिंग कर लूटे 1.80 लाख, नामजद व उसके साथियों के खिलाफ दी तहरीर

Wed, 12 Nov 2025 10:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीओ खैर वरुण सिंह के अनुसार लूट की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला रुपयों के लेनदेन का निकलकर आ रहा है। मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है। जो सच होगा, उसे उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन
कोल्ड स्वामी अजीत सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैर क्षेत्र के गांव बिरौला के पास कोल्ड स्टोरेज में 12 नवंबर को फायरिंग कर कोल्ड स्वामी से 1.80 लाख रुपये लूट लिए गए। इससे कोल्ड परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मगर प्रारंभिक जांच में रुपयों के लेनदेन का विवाद बताया है। कोल्ड स्वामी ने नामजद व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


कोल्ड स्वामी अजीत सिंह द्वारा पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बुधवार को वह अपने कोल्ड स्टोरेज पर मजदूरों को रुपये दे रहे थे। पास में चारपाई पर रुपये रखे हुए थे। पिता, भाई और मुनीम सहित अन्य मजदूर मौके पर मौजूद थे। इसी दौरान बिरौला गांव का एक युवक अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ हाथ वहां आया, उसके हाथ में तमंचा लगा हुआ था। उसने बेवजह फायरिंग कर दी। पास में रखे रुपये उठा लिए। विरोध करने पर आरोपी ने उनपर सीधे दो फायर किए इसमें वह बाल-बाल बचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चारों धमकी देते हुए बाइक से भाग गए। इनमें एक युवक पैदल ही गांव की ओर भाग गया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को घटना स्थल पर कारतूस के खोल मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है। सीओ खैर वरुण सिंह के अनुसार लूट की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला रुपयों के लेनदेन का निकलकर आ रहा है। मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है। जो सच होगा, उसे उजागर किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें