फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के मुनीम से डेढ़ लाख लूटे

Tue, 05 Jan 2016 01:51 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। महानगर में बेखौफ बदमाशों पर पुलिस की लगाम नहीं लग पा रही। सोमवार को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने क्वार्सी चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप के मुनीम से 1.35 लाख रुपये लूट लिए। घटना उस समय हुई, जब स्कूटी सवार मुनीम पंप से रुपये लेकर जमा करने बैंक जा रहा था। तभी ओवरटेक कर तमंचे के बल पर बदमाश उसे लूट ले गए। इधर, पिछले एक माह में पंप व्यापारियों से लगातार दूसरी घटना से पेट्रोल पंप एसोसिएशन में बेहद गुस्सा है।
विज्ञापन

महानगर के प्रमुख ट्रैवल्स कारोबारी सेक्यूलर ट्रैवल्स सुधीश सिंह के भाई मनोज सिंह की वसुंधरा फिलिंग स्टेशन के नाम से रामघाट रोड पीएसी के पास पंप है। यहां गूलर रोड गली नंबर एक निवासी भुवनेश उर्फ पिंटू बतौर मुनीम तैनात है। दोपहर करीब 12 बजे पिंटू अपनी स्कूटी की डिग्गी में 1.35 लाख रुपये रखकर शहर में रामघाट रोड पर ही स्थित बैंक में रुपये जमा करने आ रहा था।
वह क्वार्सी चौराहे से कुछ मीटर पहले स्थित गेस्ट हाउस के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोशों ने उसे ओवरटेक कर रुकवाया। फिर तमंचा तानते हुए स्कूटी की चाभी छीनी। इस दौरान कुछ गतिरोध होता, मगर तमंचा देख पिंटू डर गया और इसके बाद बदमाश डिग्गी खोलकर आराम से रुपये निकालकर भाग गए।
विज्ञापन

इस सूचना पर एसओ क्वार्सी के अलावा पंप स्वामी व पंप एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी भी पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ के अनुसार बदमाशों की तलाश जारी है। मगर पंप एसोसिएशन ने गुस्सा जताया है। कहा है कि अभी बन्नादेवी में पिछले माह हुई पंप स्वामी से लूट का खुलासा नहीं हो पाया है और दूसरी घटना हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें