फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े फायरिंग कर 1.25 लाख लूटे

Wed, 12 Jul 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
loot demo pic
विज्ञापन
चंडौस कोतवाली क्षेत्र में चंडौस-दौरऊ मार्ग पर ओगीपुर के पास सीमेंट कारोबारी के सेल्समैन से चार नकाबपोश बदमाशों ने सवा लाख रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े अपराह्न करीब तीन बजे सड़क पर फायरिंग कर की गई लूट से सनसनी फैल गई। बीस दिन में यह तीसरी लूट है।
विज्ञापन


लूट की यह वारदात चंडौस कोतवाली से महज दो किलोमीटर की दूरी पर अंजाम दी गई है। जानकारी के अनुसार मडराक के गांव बढ़ौली फत्ते खां निवासी अमित शर्मा पुत्र राजेश शर्मा अलीगढ़ की एक सीमेंट एजेंसी में सेल्समैन हैं। मंगलवार को वह खैर, गौमत, जट्टारी, पिसावा और चंडौस तगादा कर लौट रहे थे।

उनके पास एक लाख बीस हजार रुपया था। अपराह्न तीन बजे वह बाइक से ओगीपुर पहुंचे थे तभी दो बाइक पर चार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। रुकते ही अमित पर फायर झोंका जिसमें वह बाल-बाल बचे। बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया और चंडौस की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


लूट की खबर अमित ने कंट्रोल रूम में दी, तो कोतवाल राजीव यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार सड़क पर चेकिंग की गई लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


टीम गठित कर दी गई है। लूट प्लानिंग से की जा रही हैं। घटना करने वाला एक ही गैंग लग रहा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।     -अनिल कुमार, सीओ गभाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें