जबरन बीएलओ ड्यूटी के पत्र थमाए जाने से आक्रोशित धनीपुर ब्लाक की कार्यकत्रियों ने मंगलवार को न केवल ड्यूटी पत्र लौटा दिये, बल्कि राष्ट्रीय लोकदल के बैनर तले कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रशासनिक अफसरों को जमकर कोसा। आक्रोशित कार्यकत्रियों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश भी किये जाने की मांग की।
रालोद के मंडल उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता ठा. राकेश सिंह ने कहा कि मात्र तीन हजार रुपये मानदेय पर काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बीएलओ ड्यूटी लगाना उनके साथ अन्याय है। धनीपुर ब्लाक अफसर इनसे जबरन बीएलओ ड्यूटी कराने पर तुले हैं। सीडीपीओ धनीपुर ने कार्यकत्रियों को विभागीय