फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh on Yogi: अखिलेश यादव ने बताया- क्यों बदल दिया अपना गमछा? कहा- योगी जी तो वहां गए भी नहीं

Fri, 18 Apr 2025 01:47 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अमर उजाला संवाद में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जगन्नाथ पुरी से लाए गमछे को पहनने का कारण बताते हुए तंज कसा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभी तक वहां नहीं गए हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि अगर वे भाजपा में होते, तो कहते कि योगी हिंदू नहीं या खराब हिंदू हैं, लेकिन वे ऐसा नहीं कह सकते।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'मैं इसलिए इस गमछे को पहनकर आया, क्योंकि मैं जगन्नाथ पुरी गया था। मुझे जानकारी मिली कि वहां अभी तक योगी जी गए ही नहीं हैं। मैं गमछा इसलिए पहना हूं, ताकि मैं उन्हें (सीएम योगी) ये बात याद दिला सकूं। वो गए नहीं तो इसका मतलब मैं ये कहूं कि वो हिंदू नहीं हैं, लेकिन मैं यह नहीं कह सकता। अगर मैं भाजपा का होता तो कहता कि वो हिंदू ही नहीं हैं, वे खराब हिंदू हैं।'

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा, 'जो सच्चा हिंदू है वह स्वामी विवेकानंद जी को मानता है। स्वामी विवेकानंद ने कहा कि यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस और टॉलरेंस हमें ज्यादा धर्म सिखाता है। उन्होंने शिकागो में भाषण दिया कि हम उसे देश आते हैं, जो देश और जिस देश का धर्म हमें सब को स्वीकार करना सिखाता है। यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस और टॉलरेंस हमारा धर्म सिखाता। बताइए विवेकानंद जी की कितनी बात मानते हैं, केवल वस्त्र पहन लेते हैं और बोलते हैं हम हो गए विवेकानंद। वस्त्र से कोई योगी नहीं हो सकता है, बल्कि विचार से योगी हो सकता है'

यह भी पढे़ंः Samwad 2025: 'हम संविधान तो कुछ लोग मन विधान से चलना चाहते हैं', अमर उजाला संवाद में बोले अखिलेश यादव
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में जीरो पावर्टी हो गई जीरो पावर्टी हो गई। कहते हैं न्याय को लेकर जीरो टॉलरेंस है और आप किसी के भी साथ अन्याय कर दे रहे हो। आप किसी पर झूठे मुकदमे लगा रहे हो, किसी को भी जेल भेज रहे हो और किसी का भी एनकाउंटर कर रहे।

हो।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें