फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव परिणाम: मथुरा में बसपा सबसे बड़ी पार्टी, भाजपा और रालोद दूसरे नंबर पर

Wed, 05 May 2021 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा जिले में जिला पंचायत चुनाव में बसपा 13, भाजपा 8, रालोद ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। सपा सिर्फ एक सीट जीत पाई है. जबकि तीन सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा जमाया है। 
विज्ञापन
जिला पंचायत के वार्ड नौ से विजयी लक्ष्मण सिंह गुर्जर, वार्ड 11 से हेमराज सिंह एडवोकेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले में त्रिस्तरीय जिला पंचायत के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दूसरे नंबर पर आई। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) भी दूसरे स्थान पर रहा। एक सीट समाजवादी पार्टी (सपा) को मिली है, जबकि तीन पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इस बार कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल पाई है।

विज्ञापन


जिला पंचायत के सभी 33 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिनमें वार्ड संख्या 1 से बसपा की पूजा देवी, वार्ड 2 से बसपा की नीतू देवी, वार्ड 3 से बसपा की सुधा शर्मा, वार्ड 4 से भाजपा की कांता सिंह, वार्ड 5 से बसपा के हरी सरपंच, वार्ड 6 से रालोद के देवराज, वार्ड 7 से रालोद के कैलाश, वार्ड 8 से बसपा के लक्ष्मण सिंह गुर्जर, वार्ड 9 से भाजपा के आरपी सिंह, वार्ड 10 से बसपा के हरि सिंह जीते हैं। 



वार्ड 11 से बसपा के हेमराज, वार्ड 12 से निर्दलीय देववती, वार्ड 13 से बसपा के जिले सिंह, वार्ड 14 से भाजपा के संजय सिंह, वार्ड 15 से बसपा से भावना शर्मा, वार्ड 16 से निर्दलीय त्रिवेणी, वार्ड 17 से भाजपा की गुड्डी देवी, वार्ड 18 से बसपा की ज्योति रावत, वार्ड 19 से बसपा के प्रदीप, वार्ड 20 से भाजपा के किशन सिंह, वार्ड 21 से रालोद के अनूप सिंह, वार्ड 22 से निर्दलीय मीरा ठाकुर, वार्ड 23 से रालोद के भूप सिंह जाटव ने जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 24 से सपा की आकांक्षा सिंह, वार्ड 25 से भाजपा की शर्मिला धनगर, वार्ड 26 से भाजपा के कन्हैया कोहली, वार्ड 27 से रालोद रामवीर भरंगर, वार्ड 28 से रालोद के राजेंद्र सिकरवार, वार्ड 29  रालोद के राजपाल भरंगर, वार्ड 30 से बसपा के अनिल बघेल, वार्ड 31 से बसपा के हेमचंद्र, वार्ड 32 से रालोद के मुकेश प्रधान, वार्ड 33 से भाजपा की मंजू चौधरी विजयी रहीं हैं।

कहीं हार तो कहीं जीत मिली 
प्रदेश के पूर्वमंत्री एवं मांट से विधायक श्यामसुंदर शर्मा की धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा शर्मा बसपा से चुनाव जीत गई हैं। दूसरे प्रदेश के पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह की धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा सिंह इस बार भी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गई हैं। पूर्व विधायक राजकुमार रावत के भाई की पत्नी जहां बसपा से चुनाव जीत गई हैं, वहीं पूर्व विधायक भाजपा प्रणतपाल सिंह के बेटे चुनाव हार गए हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे अनूप चौधरी चुनाव जीत गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें