फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा जिला पंचायत का बजट: जानिए कितने करोड़ रुपये से बनेंगे सड़क और नाली-खड़ंजे, अनुमानित बजट पेश

Mon, 03 Jan 2022 02:51 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा जिला पंचायत में 51 सदस्य हैं। जिसके बाद वर्ष 2022-23 के लिए जनवरी में पहला बजट पेश हुआ है।
विज्ञापन
आगरा में जिला पंचायत की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए रविवार को 60.62 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया। जिसमें आरसीसी सड़क, नाली, खड़ंजा निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये और सड़कों की मरम्मत के लिए दस करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। 
विज्ञापन

बजट के लिए आमंत्रित विशेष बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन व अन्य अफसर मौजूद रहे। सभी जिला पंचायत सदस्यों ने बजट में हुए प्रावधान पर सहमति जताई। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने बताया कि बजट में अन्त्योदय, किसान गरीब, महिलाओं और युवाओं के उत्थान और विकास कार्यों को तरजीह दी गई है। उन्होंने कहा हमारा मूलमंत्र सर्व भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामया है। जिला पंचायत के चुनाव अप्रैल 2021 में हुए थे। भाजपा से डॉ. मंजू भदौरिया अध्यक्ष बनी। 51 जिला पंचायत सदस्य हैं। जिसके बाद वर्ष 2022-23 के लिए जनवरी में पहला बजट पेश हुआ है।
विज्ञापन

बजट में ये प्रावधान
- सभी गांव में आरसीसी, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये।
- प्रधानमंत्री योजना से छूटी सड़कों की मरम्मत व निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये।
- पेयजल हेतु 1 हजार लीटर टंकी व पाइप लाइन बिछाने के लिए तीन करोड़ रुपये।
- प्रत्येक तहसील में मिनिस्टेडियम बनाने के लिए तीन करोड़ रुपये।
- शौचालय निर्माण एवं सीवर लाइन के कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये।
- जलाशय का सौद्रर्यीकरण, खोदाई व पर्यावरण सरंक्षण के लिए एक करोड़ रुपये।
- तहसील स्तर पर बालिका शिक्षा के लिए डिग्री कॉलेज हेतु छह करोड़ रुपये।
- ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान, चिल्ड्रन पार्क के लिए तीन करोड़ रुपये।
- जिला पंचायत द्वारा पीपी मॉडल पर नर्सिंग कॉलेज के लिए टोकन राशि 10 लाख रुपये।
- जिला पंचायत कार्यालय बालूगंज पर 100 लोगों की क्षमता हॉल निर्माण के लिए 50 लाख रुपये। 
- गरीब आवास योजना में बीपीएल कार्ड धारकों के मकानों की मरम्मत हेतु 50 लाख रुपये।
- एक जेसीबी मशीन की खरीद के लिए 37 लाख रुपये का प्रावधान बजट में किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें