छठ पर्व पर इस बार नगर निगम प्रशासन ने यमुना नदी और घाटों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए पहल की है। छठ पर्व को जीरो वेस्ट आयोजन बनाने के लिए निगम ने घाटों पर अर्पण कलश स्थापित किए जाएंगे। इन कलशों में श्रद्धालुओं ये पूजा-अर्चना के दौरान निकलने वाली हवन सामग्री, फूल, पत्ते और प्लास्टिक सामग्री डालने के लिए कहा जाएगा।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि निगम प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इस बार किसी भी प्रकार का कचरा, प्लास्टिक या हवन सामग्री यमुना में नहीं डाली जाएगी। घाटों पर तैनात निगम के कर्मचारी श्रद्धालुओं से लगातार अपील करेंगे कि वे पूजन सामग्री को नदी में विसर्जित करने के बजाय अर्पण कलश में डालें, जिससे जल प्रदूषण को रोका जा सके। घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और कचरा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था की गई है।