फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रैक यूरिया की आपूर्ति के लिए डीएम ने शासन को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खरीफ की फसल में यूरिया की कमी के बाद अब प्रशासन रबी की फसल में कोई गलती नहीं करना। सहकारी समितियों पर उपलब्धता के साथ ही स्टॉक होने के बाद भी यूरिया की एक रैक और मंगाई गई है। इसके लिए जिलाधिकारी की ओर से शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

रबी वर्ष 2020-21 के लिए शासन से जिले को 9772 मीट्रिक टन यूरिया के लक्ष्य का आवंटन किया गया था। इसमें से अब तक विभिन्न सहकारी समितियों व बिक्री केंद्रों पर 7879 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति की जा चुकी है। 2093 मीट्रिक टन यूरिया पीसीएफ के बफर स्टॉक में उपलब्ध है। लेकिन बीते वर्ष यूरिया की रबी वर्ष में खपत 12 हजार मीट्रिक टन से भी अधिक थी। ऐसे में प्रशासन को गेहूं में यूरिया की खपत बढ़ने पर कमी का डर सता रहा है।
इससे निपटने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने अपर मुख्य सचिव सहकारिता को यूरिया की मांग भेजी है। उन्होंने एक रैक यानी 2500 मीट्रिक टन और यूरिया की आपूर्ति जिले को करने के लिए लिखा है। इससे समय पर किसानों को बिना कमी के यूरिया उपलब्ध कराई जा सकेगी। दरअसल प्रशासन खरीफ की फसल में यूरिया की कमी होने के कारण इस बार कोई लापरवाही नहीं करना चाहता है। प्रभारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता शीतला प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में यूरिया का स्टॉक पर्याप्त है। आगे कमी न हो इसके लिए जिलाधिकारी की ओर से एक रैक और मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें