फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: लग्नोत्सव से चंद घंटे पहले युवक की गोली मारकर हत्या, शादी के घर में मातम

Sun, 27 Jun 2021 09:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

युवक की शादी की तैयारियां चल रही थीं। रविवार को लग्नोत्सव का कार्यक्रम था। हत्या के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन
फिरोजाबाद: पवन की फाइल फोटो और मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के सिरसागंज में रविवार सुबह चार बजे नवीन गल्ला मंडी में आढ़त करने वाले व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने चलती बाइक पर व्यापारी को गोली मारी। हत्या से परिवार में चीत्कार मच गया। परिजनों ने बताया कि रविवार को ही आढ़ती का लग्नोत्सव कार्यक्रम था। 

विज्ञापन


सिरसागंज-अरांव रोड निवासी पवन कुमार (25) पुत्र दिवाकर सिंह साल सुबह चार बजे घर से नवीन गल्ला मंडी में स्थित सब्जी की आढ़त खोलने जा रहा था। मंडी के समीप पहुंचते ही पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने आढ़ती को गोली मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज ले गए, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रविवार को ही पवन का लग्नोत्सव था। दो दिन बाद उसकी शादी होनी थी। इसके लिये घर पर रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया था। पवन की मौत की खबर घर पर पहुंची तो शादी के उत्सव का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चलाने के दौरान मारी गोली 
आढ़ती पवन को चलती बाइक पर गोली मारी गई। गोली मारने वाले दो बदमाश भी बाइक पर सवार होकर आए थे। बाइक पर पीछे बैठे आरोपी ने पवन पर गोली चलाई थी। हत्या का पूरा घटनाक्रम इलाके के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस हत्या का मुख्य पहलू पवन की शादी से जोड़ रही है। इसके साथ अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। 

थाना शिकोहाबाद के ग्राम रामकुआं और हाल निवासी अरांव रोड थाना सिरसागंज पवन कुमार पुत्र दिवाकर सिंह (25) सिरसागंज नवीन मंडी में आढ़त का काम करता था। वह प्रतिदिन की भांति ही रविवार तड़के चार बजे नवीन गल्ला मंडी जा रहा था। मंडी के निकट पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो लोगो ने उसे गोली मार दी। 

गोली सीने में लगने के कारण पवन की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश इटावा की ओर भाग निकले। हत्या की वारदात मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस को पूछताछ में दिवाकर ने बताया कि हम घर पर थे। आज बेटे का लग्न टीका था। एक जुलाई को शादी होनी थी। इस कारण घर में रिश्तेदारों का आना भी शुरू हो गया था। 

आढ़ती और लड़की के मोबाइल पुलिस ने किए जब्त
घटना की प्रारंभिक जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने पवन और पवन की शादी होने वाली युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। परिजनों ने बताया कि पवन अपनी प्रत्येक कॉल को रिकॉर्ड करता था। इसका प्रमुख कारण आढ़त का व्यापार फोन पर ही होता था। पुलिस को पवन की कॉल से ही मामले से जुड़े कुछ सबूत मिले हैं। 


ये भी पढ़ें: स्मार्ट सिटी रैंकिंग: यूपी में ताजनगरी अव्वल, देश में पांचवां स्थान, फास्ट ट्रैक शहरों में भी नंबर वन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें