आगरा। थाना रकाबगंज के बिजलीघर चौराहे पर सवारियों से भरी बस को बीच सड़क रोक बस के आगे पुश अप करते हुए रील बनाना यूट्यूबर को भारी पड़ गया। एक्स पर शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सरफराज और उसके साथी शशांक को गिरफ्तार किया है। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि आरोपी छत्ता निवासी सरफराज के यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोअर हैं। उसने लाइक और फॉलो के लालच में साथी शशांक के साथ रील बनाई थी। दोनों का शांति भंग में चालान किया गया था। न्यायालय ने उन्हें जेल भेजा है।