रुनकता। भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने रविवार को रुनकता स्थित अकबरा फ्लाईओवर के नीचे यूट्यूबर प्रेम कुमार के आगरा आगमन पर स्वागत समारोह का आयोजन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज सिकरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर फूल मालाओं से यूट्यूबर का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रेम कुमार ने आगरा में वृद्धाश्रम स्थापित करने की घोषणा की है। उन्होंने जरूरतमंदों के लिए एक विशेष संपर्क नंबर जारी किए जाने की भी जानकारी दी। इस दाैरान नीरज सिकरवार, लव सिकरवार, चौधरी दिलीप सिंह सहित किसान नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद