बरहन। गांव जटौआ निवासी आजम खां ने थाने में गांव के तीन लोगों के खिलाफ पीटने की शिकायत की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी बरहन मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित ने बताया कि रविवार दोपहर को वह अपने मकान के बाहर नहा रहे थे। तभी गांव के कुरवान, रिजवान और महबूब अली सामने से गुजरते हुए गाली देने लगे। गाली देने का विरोध करने पर उन्हें पीटा जिससे उनकी कमर में चोट लगी गई। संवाद