फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सवारियों से भरी बस पर लाठी-डंडों से हमला...युवकों ने की तोड़फोड़, मच गई चीखपुकार; चालक घायल

Sat, 09 Aug 2025 10:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बस जैसे ही कस्बा फतेहाबाद के पंडित दीनदयाल चौक पर पहुंची। युवक ने आवाज देकर उसने अपने साथियों को लाठी-डंडे लेकर बुला लिया। बस में तोड़फोड़ कर दी। इससे सवारियों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
बस में की तोड़फोड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाह से सवारियां लेकर आगरा जा रही परिवहन निगम से अनुबंधित फाउंड्री नगर डिपो की बस में शनिवार की रात करीब 8:30 बजे फतेहाबाद में दो युवकों ने जमकर तोड़फोड़ कर दी। हमले में बस चालक घायल हो गया। हमले से सहमी सवारियों ने बस से उतरकर खुद को बचाया।
विज्ञापन


भोलपुरा कुंडौल निवासी बस चालक प्रेम सिंह व परिचालक राजेश ने बताया कि बाह से 11 सवारियां लेकर आगरा जा रहे थे। जरार से एक युवक शराब के नशे में बस में चढ़ गया। आरोप है कि बाबा की तिवरिया के पास बस में गाली गलौज करने लगा। 

 

इसका विरोध करते हुए बस में बैठे एक युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया। इस पर आरोपी ने साथियों को फोन कर दिया। इसके बाद बस जैसे ही कस्बा फतेहाबाद के पंडित दीनदयाल चौक पर पहुंची। आवाज देकर उसने अपने साथी को लाठी-डंडे लेकर बुला लिया। बस में तोड़फोड़ कर दी। बस के कई शीशे टूट गए। चालक घायल हो गया। 

 
विज्ञापन

बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। सवारियों ने बस से बाहर निकलकर खुद को बचाया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर बस में तोड़फोड़ करने वाले दोनों युवक फरार हो गए। गुस्साए चालक ने बस को पंडित दीनदयाल चौक पर बीच सड़क पर खड़ी कर दी। इससे जाम लग गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को समझाकर बस को सड़क किनारे कराया। चालक ने पुलिस को बताया कि बस में तोड़फोड़ करने वाला युवक पूर्व में सीएनजी बस पर कंडेक्टर था। वह कस्बा फतेहाबाद का ही रहने वाला है। थाना प्रभारी ने बताया कि बस में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की है। जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें-UP: 'अब किसे राखी बांधें...', रक्षाबंधन पर तीन भाइयों की दर्दनाक माैत, लाशें देख बेहोश हुईं बहनें; मचा चीत्कार

http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें