फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, दुकान का होना था उद्घाटन...उससे पहले मिली मौत की खबर

Sun, 02 Jun 2024 10:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

नदरई क्षेत्र में एक स्कूल के सामने दुकान करने वाले युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। उसने हाल में एक नई दुकान खोली थी, जिसका उद्घाटन होने वाला था। 
 
विज्ञापन
मौत। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज कोतवाली अंतर्गत नदरई क्षेत्र में एक युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह शव लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन


सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव ठथेरपुर का मुकेश (21) बीते करीब एक वर्ष से कासगंज कोतवाली के गांव नदरई निवासी अपनी बुआ राजो पत्नी राजकिशोर के यहां रह रहा था। इसके साथ इसका छोटा भाई अजय भी रहता था। इसने शहर के नामी स्कूल के सामने एक दुकान खोल रखी थी। जिसमें यह गुटखा, शीतल पेय आदि बेचता था। वह कभी-कभी रात को दुकान पर ही रुक जाता था। शुक्रवार की शाम को जब यह देर शाम घर नहीं पहुंचा तो उसका छोटा भाई अजय करीब 8:30 बजे इसे देखने के लिए भी पहुंचा था लेकिन यह दुकान पर नहीं मिला।

रात को परिजनों ने इसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह 7 बजे करीब जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो किसी ने इसका शव पेड़ से लटका हुआ देखा और इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीं खिसक गई। मुकेश का शव आम के बाग में पेड़ से लटका हुआ था।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी सूचित किया। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। परिजनों ने युवक की हत्या की संभावना व्यक्त की है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

सात भाई-बहनों में सबसे बड़ा था मुकेश
मृतक मुकेश के छोटे भाई अजय ने बताया कि वह सात भाई-बहन हैं। इनमें छह भाई व एक बहन हैं। इन सभी में मुकेश सबसे बड़ा था। पिता चंद्रभान दिल्ली में मजदूरी करते हैं।

शनिवार को होनी थी कैंटीन की शुरुआत
अजय ने बताया कि मुकेश ने स्कूल के सामने दुकान में किराए पर ली थी। यहां वह गुटखा, शीतल पेय आदि बेचता था। वह नया काम शुरू करना चाहता था। इसके लिए उसने फास्ट फूड कैंटीन चलाने की योजना बनाई थी। इसकी शुरुआत शनिवार को होनी थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें