फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शाखाएं लगाकर युवाओं को किया जाएगा संगठित

Sun, 29 Sep 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। नगर के हरनरायन इंटर कालेज परिसर में रविवार को प्रातः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अभ्यास वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवकों को दंड चलाना, योग, आसन, व्यायाम, सूर्य नमस्कार, खेल आदि का अभ्यास कराया गया। इसमें लगभग 700 स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रांत बौद्धिक प्रमुख ने कहा कि व्यक्ति के निमार्ण से राष्ट्र का निर्माण होता है। अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय मंत्री विद्या भारती किशनवीर ने कहा कि दैनिक शाखा संघ का तंत्र है तथा प्रार्थना संघ का मंत्र है।
उन्होंने हिंदू समाज को जागृत एवं संगठित करने का आह्वान किया। जिला प्रचारक आर्येंद्र ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन कर सभी स्वयंसेवकों से प्रतिदिन एक घंटा शाखा में नियमित रूप से उपस्थित होने की अपील की। इस दौरान नगर संघ चालक रवि, खंड संचालक चंद्रपाल, जिला शारीरिक प्रमुख रवि, अरविंद, नवीन, शंभू दयाल, प्रदीप वर्मा, ऋषि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें