फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मदिया कटरा नाले में गिरा युवक सीढ़ी लगाकर निकाला, बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मदिया कटरा तिराहे के पास बृहस्पतिवार रात एक युवक खुले नाले में गिर गया। क्षेत्रीय दुकानदारों और सपा नेता विनय अग्रवाल ने उसे सीढ़ी लगाकर सुरक्षित निकाला। इस घटना से स्थानीय नागरिकों में नगर निगम के प्रति गहरा आक्रोश है। एक दिन पहले ही नाले में गिरने से बुजुर्ग महिला शीला देवी की मौत हुई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे युवक मदिया कटरा तिराहे के पास से गुजर रहा था। तभी वह खुले नाले में गिर गया। नाले में सिल्ट होने की वजह से वह खुद निकल नहीं पा रहा था। इन लगातार हो रही घटनाओं ने शहर के नालों की बदहाल स्थिति को उजागर किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही ऐसे हादसों का मुख्य कारण हैं। सपा नेता ने शहर के नालों की बदहाल स्थिति पर सवाल उठाए। कहा कि नालों पर सुरक्षा दीवारें बनी ही नहीं हैं। इससे बारिश और रात के अंधेरे में ये खुले नाले हादसों का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें