फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मछली पकड़ने गया युवक कली नदी में डूबा

Thu, 01 Jun 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। तहसील क्षेत्र के महेशपुर गांव में काली नदी पर मछली पकड़ने के दौरान युवक की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने प्रयास कर उसके शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। अमांपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी प्रवेश कुमार (18) बुधवार की शाम 5 बजे के करीब मछली पकड़ने के लिए घर से काली नदी के लिए निकला। बताया जाता है मछली पकड़ने के दौरान उसका पैर अचानक फिसल गया। इससे वह नदी के गहरे पानी में जाकर डूब गया। काली नदी पर मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना उसके परिजन को दी। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश शुरु किए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से युवक के शव की तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक शव नहीं मिला। बृहस्पतिवार की सुबह प्रयास करने पर युवक का शव दोपहर 12 बजे के करीब मिल सका। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। जानकारी पर नायब तहसीलदार अजय कुमार व लेखपाल विपिन कुमार भी पहुंच गए। थाना प्रभारी उमेश ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें