फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime News: शमशाबाद में युवक की हत्या, पहले दारू पार्टी फिर किया कत्ल; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 13 May 2025 10:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव मेहरामपुर में युवक की हत्या कर दी गई। खेत पर उसकी खून से लथपथ लाश मिली। पास में ही शराब की खाली बोतल और रोटियां मिलीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शमसाबाद के गांव मेहरमपुर में सोमवार की रात पत्नी के प्रेमी ने मजदूर की धारदार हथियार से हत्या कर दी। शव को अधबने मकान में छुपाने के लिए फावड़े से गड्ढा खोदा गया। सुबह होने के कारण शव को बाहर फेंक दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। मृतक के परिजन ने पत्नी, प्रेमी दीपक सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मेहरमपुर निवासी भीमसेन (34) शमसाबाद में आटा मिल में मजदूरी करता था। सोमवार शाम को वह मजदूरी कर घर लौटा था। परिजन ने बताया कि गांव के ही दीपू का घर में आना-जाना था। घर लौटने पर दीपू से झगड़ा हो गया। इसके बाद मंगलवार सुबह भीमसेन का शव दीपू के खेत में बने अधबने घर के सामने पड़ा मिला। अधबने घर में ही शराब के पाउच और ढाबे से मंगाया गया खाना भी मिला।

 
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि शराब पार्टी के बाद भीमसेन की हत्या की गई है। घर में ही दो फावड़े पड़े मिले। हत्या के बाद शव को गड्ढा खोदकर छुपाने की कोशिश भी की गई। हत्यारोपी मकसद में सफल नहीं हो सके। डीसीपी पूर्वी सैयद अब्बास अली का कहना है कि अवैध संबंधों में हत्या किए जाने का शक है। पुलिस पूछताछ कर रही है। साक्ष्य जुटाए गए हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

पिता की मौत से बच्चों का बुरा हाल
परिजन ने बताया कि भीमसेन की शादी बबीता से करीब 14 साल पहले हुई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी है। दीपू और भीमसेन के बीच अक्सर झगड़ा होता था। सोमवार की शाम को भी विवाद हुआ था। उन्होंने ध्यान नहीं दिया। पिता की मौत से बच्चों का बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें