कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में युवक से आरोपियों द्वारा लूट की गई। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की। घायल युवक का आरोप है कि आरोपी उसके घर में घुसकर परिजनों से मारपीट किए, साथ ही उसकी मां से छेड़छाड़ की घटना को भी अंजाम दिए है। युवक ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़ित ने चार लोगों को नामजद किया है।
दर्ज मामले में पीड़ित ने बताया कि वह 11 जुलाई की शाम भैसोरों तिराहे पर खड़ा था। तभी गांव के ही तेजपाल, गजेंद्र, ओमवीर और नरेश उसके पास पहुंचकर उसके पास मौजूद 930 रुपये लूट लिए। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। जब वह घर पहुंचा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए। युवक का आरोप है कि हमलावर पीछा करते हुए उसके घर पहुंच गए। इस दौरान आरोपी उसके घर में घुसकर लाठी डंडे से उसकी और परिजनों की पिटाई किए। जब उसकी मां बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी मारा पीटा। साथ ही उसके संग छेड़खानी किए। मामले की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं की तो उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।