फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: प्रसूता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, तोड़फोड़

Tue, 06 Dec 2022 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

महिला को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। रास्ते में महिला की मौत हो गई। मृतक के परिजन सुबह अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
आक्रोशित परिवारीजनों को समझाते सदर सीओ अजीत चौहान । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के एक नर्सिंग होम से गंभीर अवस्था में आगरा रेफर की गई प्रसूता की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने मंगलवार सुबह आगरा से लौटकर नर्सिंग होम पर पहुंचकर हंगामा कर तोड़फोड़ की। नर्सिंग होम के सामने रोड जाम लगाने की कोशिश भी की गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। 
विज्ञापन


मोहल्ला मोहन गली निवासी प्रसूता सीमा (34) पत्नी शिशुपाल को शहर के नर्सिंग होम में सोमवार को भर्ती कराया गया था। प्रसूता का ब्लड प्रेशर नियंत्रित नहीं हो रहा था। चिकित्सक ने ऐसी स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद प्रसूता को आगरा ले जाने की सलाह दी। परिजन रात के समय प्रसूता को आगरा ले गए। आगरा के एक अस्पताल में प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता के शव को लेकर परिजन सुबह के समय शीधे नर्सिंग होम पहुंचे और नर्सिंग होम के शीशे आदि तोड़े और प्रपत्र फाड़ दिए। 

काफी देर तक हुआ हंगामा 

नर्सिंग होम संचालकों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशितों के जाम लगाने की कोशिश विफल कर दी। काफी देर हंगामे के बाद सदर एसडीएम पंकज कुमार, क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान ने आक्रोशितों से वार्ता की। कार्रवाई का भरोसा देकर आक्रोशितों को शांत किया। बाद में दोनों पक्षों में वार्ता के बाद समझौता हो गया और किसी पक्ष ने कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन

 
सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि प्रसूता की मौत के मामले में आक्रोशितों को समझाबुझाकर शांत किया गया। किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें