फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक को पीटने के बाद बनाया बंधक

Mon, 05 Jun 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पावर हाउस रोड निवासी एक युवक को कार नहीं लेकर चलने पर पीटा। इसके बाद कमरे में बंद कर दिया। युवक के साथियों ने आकर उसे मुक्त कराया। उक्त घटना को लेकर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सभासद के प्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के पावर हाउस रोड निवासी पुष्पेंद्र चौहान किराए पर कार चलाता है। 29 मई को उसे राजा का बाग निवासी पूर्व सभासद के प्रतिनिधि शैलू पाल ने घर पर बुलाया। जबरदस्ती उससे कार लेकर आगरा चलने की बात कही। जब मना किया तो गालीगलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। लात मारकर उसे कमरे में बंद कर दिया। पुष्पेंद्र ने अपने दोस्त अर्जुन को फोन कर बंधक बनाए जाने की जानकारी दी। दोस्त व उसका एक साथी वहां पहुंचा। तब वह बंधनमुक्त हो सका। शैलू ने उसका फोन भी तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें