बिल जमा कराने के लिए घर-घर संपर्क किया
मैनपुरी। अधीक्षण अभियंता विद्युत के निर्देश पर सोमवार को सोशल मीडिया सेल प्रभारी शरद मिश्रा ने टीम के साथ उपकेंद्र बख्तपुर के ग्राम आदमपुर में घर घर जाकर संपर्क किया। बकाएदारों से बकाया बिजली बिल जमा करने को कहा। उन्होंने गांव में उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका शीघ्र संबंधित अधिकारियों के माध्यम से निराकरण का आश्वासन दिया। दस बकाएदारों ने मौके पर ही बकाया बिजली बिल का 20 हजार रुपया भी जमा किया। टीम ने 45 घरों में बिजली आपूर्ति को चेक किया। टीम में टीजी-टू सचिन पटेल, लाइनमैन शिवकांत, देवेंद्र, जसवीर शामिल रहे। संवाद