30एमएनपी-05-मृतक गोविंद का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी शहर के मोहल्ला गाड़ीवान में मंगलवार रात एक युवक ने घर के कमरे में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
यहां की है घटना
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी चेतराम का पुत्र गोविंद (27) मंगलवार रात घर पर था। इसी दौरान उसने तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर वृद्ध माता-पिता कमरे में पहुंचे तो पुत्र का लहूलुहान शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए।