फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Crime: मोहल्ला गाड़ीवान में युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी

Thu, 01 Dec 2022 07:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

इंस्पेक्टर कोतवाली अजीत सिंह ने बताया कि युवक द्वारा खुदकुशी की गई है, कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
30एमएनपी-05-मृतक गोविंद का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी शहर के मोहल्ला गाड़ीवान में मंगलवार रात एक युवक ने घर के कमरे में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

यहां की है घटना 

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी चेतराम का पुत्र गोविंद (27) मंगलवार रात घर पर था। इसी दौरान उसने तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर वृद्ध माता-पिता कमरे में पहुंचे तो पुत्र का लहूलुहान शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए।

ये भी पढ़ें - Mathura: घर बुलाकर छात्र की गला घोंटकर हत्या, पुलिस मान रही अवैध संबंधों में हत्या, दंपती पर शक
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद किया है। इंस्पेक्टर कोतवाली अजीत सिंह ने बताया कि युवक द्वारा खुदकुशी की गई है, कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें