महिला को पीटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
करहल। गांव नगला अतिराम मेंं एक महिला को पीटने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी सीता देवी ने बताया कि 17 जून को की जब वह घर पर थी। तभी गांव के रवीश कुमार उर्फ सुदेश और उनकी पत्नी संगीता घर पर आकर गाली गलौज करने लगे। घर के अंदर से उसे खींच कर ले आए और दोनों ने पिटाई की। जब ग्रामीण एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। भय के कारण वह शिकायत दर्ज कराने थाने नहीं आ सकी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी दंपती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
ससुरालीजन कर रहे प्रताड़ित
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव नगला कलू निवासी रंजना ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि बुधवार की शाम करीब आठ बजे पति मुकेश, सास और ससुर ने आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो उसे लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि आए दिन उसे प्रताड़ित किया जाता है। आए दिन घर से निकालने व जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद