फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में आग लगने से युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। क्षेत्र के सहायपुर में मंगलवार को गैस सिलेंडर के लीक होने के कारण आग लग गई। आग को बुझाने की कोशिश करते समय सत्येंद्र कुमार झुलस गए। गनीमत यह रही कि सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सत्येंद्र गैस सिलेंडर खत्म होने पर दूसरा सिलेंडर लगा रहे थे। उसी समय गैस सिलेंडर लीक होने के कारण अचानक आग लग गई। वह आग बुझाने की कोशिश में जुट गए, जहां आग की चपेट में आकर झुलस गए। युवक ने शोर मचाया तो परिवार के लोग भी पहुंच गए। जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें