फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: भागवत कथा के कलश विसर्जन से लौटे युवक, पहले जमकर पी शराब...फिर फंदे से लटक कर दे दी जान

Fri, 28 Jun 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

गांव में हुई भागवत कथा के समाप्त होने के बाद कलश विसर्जन हुआ। युवक कलश विसर्जन कराने के बाद घर लौटा। उसने पहले शराब पी  और फिर फंदे पर लटक कर जान दे दी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला महासुख में कलश विसर्जन के बाद गांव लौटे युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। युवक द्वारा ऐसा करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


गांव नगला महासुख में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। बुधवार को भागवत कथा के समापन के बाद ग्रामीणों के साथ सोनू (35) वर्ष कलश विसर्जन के लिए कछला घाट गया था। ग्रामीणों के अनुसार विसर्जन से लौटने के बाद सोनू ने जमकर शराब पी और गांव में घूमता रहा था। रात लगभग 9.30 बजे घर के कमरे में लगे गर्डर पर गमछे के फंदे से लटका उसका शव मिला।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जनपद मुख्यालय भेज दिया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें