मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव लाखनमऊ निवासी एक युवक शुक्रवार की रात ससुराल से लौट कर घर आया। इसके बाद कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव लाखनमऊ निवासी 28 वर्षीय जसवंत उर्फ टीटू गुरुग्राम में रह कर प्राइवेट नौकरी करता था। करीब एक सप्ताह पहले दन्नाहार के गांव उधन्ना स्थित ससुराल गया था। शुक्रवार की रात वह पत्नी को लिए बिना ही घर वापस लौटा। इसके कुछ देर बाद परिजन ने उसका शव कमरे में साड़ी के फंदा पर लटका देखा।